नववर्ष 2026 की आप सभी को हार्दिक शुभकामाएं : एम पी 14 न्यूज़ परिवार | MP 14 News मे आपका हार्दिक स्वागत है |

11 सितंबर से पहले मतदाता सूची में नाम जुड़वाए - सीएमओ माथुर

11 सितंबर से पहले मतदाता सूची में नाम जुड़वाए - सीएमओ माथुर

परितोष राजगुरु  |  09 Sep, 07:47 PM |  669

11 सितंबर से पहले मतदाता सूची में नाम जुड़वाए - सीएमओ माथुर
11 सितंबर से पहले मतदाता सूची में नाम जुड़वाए - 
सीएमओ जीवन राय माथुर की अपील
सीतामऊ में निकली मतदाता जागरूकता रैली

परितोष राजगुरू
एम पी 14 न्यूज

सीतामऊ
मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत नगर परिषद सीतामऊ और महिला बाल विकास विभाग द्वारा मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया जिसमें महिला बाल विकास की कार्यकर्ताओ के साथ नगर के जनप्रतिनिधियों ओर नगर परिषद के कर्मचारियो द्वारा मोड़ी माताजी मंदिर से रैली का शुभारंभ किया गया
रैली के माध्यम से नए मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित किया गया
नगर परिषद सीएमओ जीवन राय माथुर ने बताया कि मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज रैली का आयोजन किया गया था जिसमे हमने 11 सितंबर से पूर्व मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की अपील की है साथ ही बूथ क्रमांक 82 एवं 86 पर विशेष रूप से महिला मतदाताओं से आग्रह किया गया है कि यदि अब तक कोई किसी कारण वश अपना नाम नही जुड़वा पाया हो तो तुरंत अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाए
11 सितंबर से पहले मतदाता सूची में नाम जुड़वाए - सीएमओ माथुर

अनुविभागीय अधिकारी सीतामऊ श्रीमती शिवानी गर्ग ने स्व...

अनुविभागीय अधिकारी सीतामऊ श्रीमती शिवानी गर्ग ने स्व गणना में स्वयं भरा जनगणना फॉर्म, नागरिकों से भी की अपील

अनुविभागीय अधिकारी सीतामऊ श्रीमती शिवानी गर्ग ने स्व गणना में स्वयं भरा जनगणना फॉर्म, नागरिकों से भी की अपील

एम पी 14 न्यूज
सीतामऊ

अनुविभागीय अधिकारी सीतामऊ श्रीमती शिवानी गर्ग ने नागरिकों को डिजिटल माध्यम से जनगणना प्रक्रिया में भागीदारी के लिए प्रेरित करते हुए स्वयं जनगणना पोर्टल के माध्यम से अपना फॉर्म भरकर एक सराहनीय पहल की है। उन्होंने यह संदेश दिया कि प्रत्येक नागरिक अपने घर बैठे आसानी से "स्व-गणना" सुविधा का लाभ उठा सकता है।

एसडीएम शिवानी गर्ग ने बताया कि सभी नागरिक बिना किसी फील्ड कर्मी के घर आए भी स्वयं ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर अपनी जानकारी सुरक्षित रूप से दर्ज कर सकते हैं।
आप इस तकनीक का उपयोग करते हुए इस प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी करें और समय रहते अपना जनगणना फॉर्म भरें। इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि डेटा की शुद्धता एवं विश्वसनीयता भी सुनिश्चित होगी। स्व-गणना करने के लिए नागरिकों को केवल जनगणना के आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन करना होगा, आवश्यक जानकारी भरनी होगी और फॉर्म को सबमिट करना होगा। यह प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित एवं सरल है।
आप सभी से आग्रह है कि "स्व-गणना" को अपनाएं और जनगणना को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

सीतामऊ में एचपीवी टीकाकरण के लिए सामूहिक विशेष पहल

सीतामऊ में एचपीवी टीकाकरण के लिए सामूहिक विशेष पहल

सीतामऊ में एचपीवी टीकाकरण के लिए सामूहिक विशेष पहल

एम पी 14 न्यूज (सीतामऊ)

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अनुविभाग सीतामऊ शिवानी गर्ग एवं ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर विजय सुरा द्वारा बालिकाओं के स्वास्थ्य संरक्षण हेतु एचपीवी (HPV) टीकाकरण अभियान को सफलतापूर्वक संचालित किए जाने हेतु क्षेत्र की बालिकाओं को एचपीवी टीकाकरण के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें प्रेरित किया गया तथा विशेष प्रयासों से बालिकाओं को सीतामऊ एवं सुवासरा अस्पताल लाया जाकर उनका एचपीवी टीकाकरण करवाया गया यह टीका सर्वाइकल कैंसर सहित अन्य प्रकार के कैंसर की रोकथाम में अत्यंत प्रभावी है।
 स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आयोजित इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं को भविष्य में होने वाली गंभीर बीमारियों से सुरक्षित करना  है।
प्रशासन की इस पहल से क्षेत्र में बालिकाओं एवं अभिभावकों में स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक संदेश गया है तथा एचपीवी टीकाकरण को लेकर उत्साह भी देखा गया है।
प्रशासनिक अधिकारियों ने क्षेत्र के सभी अभिभावकों  से अपील की है कि वे सभी बालिकाएं जिनकी उम्र 14 वर्ष से 15 वर्ष 3 माह है वे अपने नजदीकी अस्पताल में अवश्य जाकर टीका लगवाएं।  सीतामऊ एस डी एम शिवानी गर्ग ने  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीतामऊ पहुंचकर टीका लगवाने वाली बालिकाओं का उत्साह वर्धन किया इस अवसर पर बीएमओ डॉ विजय सुरा, नारायण हरगौड, कमलेश भाटी सहित मेडिकल स्टॉफ एवं निर्धारित वर्ग की बालिकाएं व उनके अभिभावक भी उपस्थित रहे |

फिर दो मामले सामने आए ठगी के ! इतना जागरूक करने के बाद भी...

फिर दो मामले सामने आए ठगी के !  इतना जागरूक करने के बाद भी लालच में फंस जाते हैं ?

फिर दो मामले सामने आए ठगी के
इतना जागरूक करने के बाद भी लालच में फंस जाते हैं

मंदसौर

मंदसौर शहर सहित जिले में लगातार लोग किसी ना किसी तरह ठगी के शिकार हो रहे हैं। जबकि पुलिस विभाग द्वारा लगातार आमजनता से ठगी करने वालो से सावधान रहने के लिए अलग अलग माध्यम से प्रचार प्रसार करते हुए ठगो से सतर्क, सावधान रहने के लिए जागरूक किया जा रहा बावजूद उसके लालच में फंस जाते हैं ओर ठगी का शिकार हो जाते हैं। ऐसे ही दो ताजा मामले सामने आए हैं जिसमें पहला मामला मंदसौर शहर का है जिसमें बापुसिहं जी कोर्ट रोड़ ने कोतवाली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई कि निशा नाम की महिला द्वारा बापूसिंह के साथ ऑनलाईन रूपयो की धोखाधड़ी की गई। शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने निशा निवासी अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। दूसरा मामला है शामगढ का शामगढ पुलिस थाने में सानिध्य निवासी पंजाबी कालोनी शामगढ ने शिकायत दर्ज करवाई कि मेरे साथ अज्ञात आरोपी ने व्हाट्सअप पर मैसेज कर इन्वेस्ट करने के लिए रुपये डलवाये व रिफण्ड नही किए धोखाधडी कर ठकी की गयी। मामले में शामगढ़ पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

101 वे रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ

101 वे रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ

101 वे रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ

सीतामऊ

नव वर्ष 2026 के अवसर पर संस्था रक्त सेवा गौ सेवा फाउंडेशन का 101 वाँ रक्तदान शिविर का आयोजन सीतामऊ के निकट ग्राम रहीमगढ में संपन्न हुआ जिसमें युवाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया |
 शिविर में प्रथम रक्तदाता कैलाश सिंह निवासी रहीमगढ़ एवं जितेंद्र बंजारा निवासी रायखेड़ा ने रक्त दान कर शिविर का शुभारंभ किया | शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ विजय पाटीदार ने पहुंच कर सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया एवं आयोजक गण को शुभकामनाएं दी |
शिविर में एम पी ई बी ग्रिड की टीम ने भी रक्तदान किया |
जिला पंचायत सदस्य एवं कांग्रेस पार्टी नाहरगढ़ क्यामपुर ब्लाक अध्यक्ष जगदीश धनगर (सेवानिवृत्त सैनिक) ने भी रक्तदान कर बड़े स्तर पर रक्तदान शिविर आयोजित करने का संकल्प लिया |

गांधीसागर, हिंगलाजगढ़, धर्मराजेश्वर जैसे प्रमुख स्थलों...

गांधीसागर, हिंगलाजगढ़, धर्मराजेश्वर जैसे प्रमुख स्थलों पर नहीं मौजूद हैं मोबाइल नेटवर्क और सुरक्षा के साधन

गांधीसागर, हिंगलाजगढ़, धर्मराजेश्वर जैसे प्रमुख स्थलों पर नहीं मौजूद हैं मोबाइल नेटवर्क और सुरक्षा के साधन

मंदसौर

मंदसौर जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए करोड़ों खर्च हो रहे हैं, लेकिन गांधीसागर, हिंगलाजगढ़ और धर्मराजेश्वर जैसे प्रमुख स्थलों पर मोबाइल नेटवर्क और सुरक्षा का अभाव है। इससे पर्यटकों व स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। बढ़ते पर्यटन के साथ बुनियादी सुविधाएं जरूरी हो गई हैं।
जिले को पर्यटन के नक्शे पर मजबूती से उभारने के लिए सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी पर्यटकों की सुरक्षा और अनुभव पर भारी पड़ रही है। गांधीसागर, हिंगलाजगढ़ और धर्मराजेश्वर जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर न तो भरोसेमंद मोबाइल नेटवर्क है और न ही पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम। नतीजतन, पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
गांधीसागर क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रिसॉर्ट, बोट क्लब, स्वीमिंग पूल, जिम और जल क्रीड़ाओं जैसी कई सुविधाएं विकसित की गई हैं। यहां वन विभाग द्वारा फॉरेस्ट रिट्रीट का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम और फूड फेस्टिवल आकर्षण का केंद्र रहते हैं। बावजूद इसके, सबसे बड़ी समस्या मोबाइल नेटवर्क की है। अधिकांश कंपनियों के टावर न होने से यहां मोबाइल फोन काम नहीं करते। नेटवर्क की कमी से पर्यटक ही नहीं, बल्कि गांधीसागर बांध और जल विद्युत इकाई से जुड़े रहवासी भी परेशान हैं।

हिंगलाजगढ़ में सुरक्षा और संचार का संकट 

गांधीसागर अभयारण्य के घने जंगलों में स्थित हिंगलाजगढ़ किला और श्री हिंगलाज माता मंदिर पुरातत्व प्रेमियों और श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण हैं। राजस्थान समेत आसपास के क्षेत्रों से हजारों लोग यहां दर्शन को आते हैं। लेकिन कच्चे रास्ते, मोबाइल सिग्नल की कमी और पुलिस की स्थायी चौकी न होने से यहां जोखिम बना रहता है। वाहन खराब होने या किसी आपात स्थिति में पर्यटकों को मदद तक नहीं मिल पाती। 

धर्मराजेश्वर में करोड़ों खर्च, सुविधा अधूरी

 शामगढ़ तहसील स्थित धर्मराजेश्वर में करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से कैंटीन, मेडिटेशन सेंटर और प्रदर्शनी स्थल विकसित किए गए हैं। अति प्राचीन बौद्ध गुफाओं के कारण इसे केंद्र सरकार के बौद्धिस्ट सर्किट में शामिल किया गया है। यहां पर्यटकों के ठहरने के लिए बसई में होटल भी बनाया गया है, लेकिन नेटवर्क की समस्या यहां भी जस की तस है। 

बढ़ते पर्यटन के साथ बुनियादी जरूरतें जरूरी 

गांधीसागर अभयारण्य में चीतों की मौजूदगी और नए पर्यटन प्रयोगों से आने वाले समय में पर्यटकों की संख्या और बढ़ने की संभावना है। ऐसे में विशेषज्ञों और स्थानीय लोगों की मांग है कि इन क्षेत्रों में मोबाइल टावर लगाए जाएं और स्थायी पुलिस चौकियां स्थापित की जाएं, ताकि पर्यटन विकास के साथ सुरक्षा और सुविधा भी सुनिश्चित हो सके।